फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, जिले में पॉजिटिव मिले 227

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है। जिले में 227 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उतरौला निवासी राना विश्वास (34) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 28 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था।
यहीं पर इलाज के दौरान 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 227 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोंगों में नगर क्षेत्र के पुरैनिया तालाब में चार, सिविल लाइन व मानसपुर में दो-दो तथा अचलापुर, मोतीसागर, पुरैनिया तालाब व विशुनापुर में एक-एक लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लाक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5237 हो गई है। 3601 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 69 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1567 हैं।
-कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई संख्या के बीच शनिवार को जिले के लिए राहत देखने को मिली। जिले में इस दिन जहां 227 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वहीं 156 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 3601 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें