फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 19 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। गुरुवार को पुरानी बाजार तुलसीपुर के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जिले में मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई है। बुधवार की रात व गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 19 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि गुरुवार की भोर पहर तुलसीपुर पुरानी बाजार निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र पटवा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां पर डॉक्टर सौम्या नायक ने कोरोना जांच कराने का सुझाव दिया। कोरोना की जांच में सुरेंद्र की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सुरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लेवल-1 अस्पताल में रेफर किया गया।
लेवल-1 अस्पताल लाते समय रास्ते में ही सुरेंद्र की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मरने की वालों की संख्या 15 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार की रात व गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 19 लोग पॉजिटिव पाए है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे अधिक तुलसीपुर से सात केस, बलरामपुर ग्रामीण से चार केस, गैसड़ी व बलरामपुर शहरी क्षेत्र से दो केस तथा श्रीदत्तगंज व उतरौला से एक-एक केस शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
आठ मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए कोरोना मरीजों में से आठ लोग स्वस्थ हुए है। स्वस्थ हुए मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 918 हो गई है। 600 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 303 है।
कोरोना का आंकड़ा दे पाने में सीएमओ कार्यालय लाचार
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग जहां संक्रमण रोक पाने में असमर्थ है वहीं कोरोना से संबंधित आंकड़ा दे पाने में भी लाचार है। अन्य जनपदों में जहां कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन जारी की जा रही है वहीं बलरामपुर में शाम छह बजे तक भी सही आंकड़ा नहीं दिया जा रहा है। अलग-अलग लोगों से मिले आंकड़ों में असमानता भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें