फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 10 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जहां 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इससे एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 30 हो गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर के भगवतीगंज निवासी गोपाल गुप्ता की कोरोना जांच 27 अक्तूबर को कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसी दिन उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सेंट जेवियर्स स्कूल बलरामपुर के चार लोग शामिल है। इसके अतिरिक्त खम्हरिया घाट, ढोढवीर, बदलिया व गायडीह श्रीदत्तगंज तथा जानकीनगर बलरामपुर व बलरामपुर ग्रामीण में एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। शनिवार को 10 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1926 हो गई है। 1814 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 87 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें