फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद 12 चिकित्साकर्मियों का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेंड़ास बुजुर्ग। ड्यूटी से नदारद 12 मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ से जबाब तलब किया गया और एक दिन का वेतन काटा गया। तीन दिन में संतोषजनक जबाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने बुधवार को सीएचसी गेंड़ास बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. नंदलाल, डॉ. शकिना यूसूफ, डॉ. रूबी खान, स्वास्थ्य कर्मी गिरजेश, अंशु, अर्चना सिंह, नीलम, आलोक, महेश कुमार, अखिलेश कुमार, राजेन्द्र कुमार व अश्वनी बिना सूचना के अस्पताल से नदारद पाए गए हैं।
इन सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटकर तीन दिन में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न देने पर सीएमओ ने मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि आयुष्मान कक्ष पर तत्काल फ्लैश लगवाए। शौचालय पर संकेतक का चिह्न लगवाए। जागरूकता पम्पलेट का वितरण कराकर क्षेत्र के लोगों पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें