बलरामपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में चार सड़कों की मरम्मत के लिए करीब एक करोड़ का बजट मिला है। सड़कों की सेहत सुधरने से क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
तुलसीपुर सीट से विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने बताया कि शासन द्वारा बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया है।
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। शासन के निर्देश के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने मुझसे पूछे बिना ही प्रस्ताव भेज दिया।
इसके चलते सिर्फ चार सड़कों की मरम्मत के लिए ही बजट दिया गया है। 38.90 लाख रुपये से कोड़री-मथुरा से शेखपुर किला संपर्क मार्ग, 39.93 लाख से गौरा माफी संपर्क मार्ग, 9.84 लाख से दुदरा संपर्क मार्ग तथा 10.8 लाख रुपये से सरकहवा संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। बताया कि अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए शीघ्र ही शासन स्तर पर प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।