बलरामपुर। थाना क्षेत्र पचपेड़वा में अवैध बालू खनन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि ग्राम मठवा कोहरगड्डी निवासी अरमान को भांभर पहाड़ी नाले के पास ग्राम भगवानपुर कोडर से अवैध बालू खनन के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।