फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सभी वर्गों के हैं भगवान परशुराम

Sun, 12 May 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की तरफ से शनिवार देर शाम बहादुरापुर गांव में भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी की गई। उसमें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने भगवान परशुराम की पितृभक्ति, बल-बुद्धि और युद्ध कौशल के बारे में प्रकाश डाला। इस बीच मांडवी तिवारी, पारिजात त्रिपाठी व सुप्रिया शुक्ला ने भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन देवकुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यदुनंदन मिश्र, विवेक मिश्र, रामकृष्ण द्विवेदी, रामकृपाल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें