फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन दिवसीय अधिवेशन के लिए पदाधिकारी रवाना

Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आह्वान पर जिले से काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी हापुड़ के लिए रवाना हुए। इसका आयोजन ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में 3, 4 व 5 नंबर को होगा। यह जानकारी विश्व हिन्दू महासंघ सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी बृहस्पतिवार को रवाना हुए। अधिवेशन में कालिकापीठाधीश्वर दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, काठमांडू नेपाल से अंतर राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलन से अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। अधिवेशन में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, काशी विश्वनाथ व श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, योग हमारी प्राचीन विरासत व एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ ही धर्मांतरण पर रोक लगाने जैसे 14 प्रस्ताव चर्चा को प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर मंडल प्रभारी देवी पाटन सुन्दर बाबू सिंह, चौधरी विजय सिंह व जगदम्बा दूबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें