फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को अधिकारियों ने सराहा

Mon, 17 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार प्रथम में विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देते डायट प्र
विज्ञापन
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार प्रथम में सोमवार का दिन बच्चों के लिए गौरवपूर्ण रहा। डायट प्रवक्ता डॉ. अब्दुल वदूद और राजकुमार बिंद ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, शैक्षिक गतिविधियों को परखा। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से भाषा, गणित व सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। विद्यार्थियों की कुशाग्रता से प्रभावित होकर डायट प्रवक्ताओं ने उनकी सराहना की। उत्साह बढ़ाने के लिए कक्षा तीन की मेधावी छात्राओं अक्षिता दूबे, अनुष्का और छात्र अनमोल को नकद पुरस्कार दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय भी किसी कॉन्वेंट स्कूल से पीछे नहीं हैं। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह समेत कृष्ण कुमार मिश्र, प्रवीण तिवारी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें