फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निवेश के लिए उद्यमियों से संवाद कर रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 18 जनवरी को प्रस्तावित जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए उद्यमियों से संवाद करने की मुहिम तेज हो गई है। खाद्य प्रसंस्करण के साथ ही कृषि व पर्यटन को लेकर अधिकारी अब योजनाओं का बखान करने में लगे हैं।
विज्ञापन

सहायक पर्यटन अधिकारी मनीषा ने बताया कि जिले में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए होटल व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है। पर्यटन नीति के तहत उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही उन्हें औद्योगिक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
जिला उद्यान अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि विभाग को मिले 150 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा करने के लिए राइस मिल, फ्लोर मिल, दाल मिल, बेकरी के साथ ही अन्य उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है। उद्यमियों से वार्ता भी की जा रही है।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव अमरेश मणि का कहना है कि मुर्गी पालन, बकरी पालन व डेेयरी की स्थापना के लिए उ.प्र. सहकारी भूमि विकास बैंक के माध्यम से साढ़े तीन से चार प्रतिशत ब्याज दर पर अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के सीमांत व लघु किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों की स्थिति में सुधार होगा। उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय का कहना है कि जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें