बलरामपुर। कोतवाली जरवा की पुलिस टीम ने बालापुर गांव में भ्रमण कर वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी निरीक्षक पवन कन्नौजिया के नेतृत्व में महिला आरक्षी किरन यादव व लक्ष्मी ने सभी ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलाई। थाना महराजगंज तराई के फिरोजपुर गांव में कांस्टेबल सचिन कुमार, मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल सुनीता देवी व रीना राना ने ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया।