फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मंत्रोच्चार के साथ शहर की सरकार की ताजपोशी

Sat, 27 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला/गैसड़ी/बलरामपुर। जिले की बलरामपुर व उतरौला नगरपालिका परिषद के साथ नगर पंचायत गैसड़ी में शनिवार को शपथ ग्रहण के साथ शहर की सरकार की ताजपोशी हो गई। एसडीएम ने तीनों नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 65 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।नगर पालिका परिषद बलरामपुर के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ज्योति टॉकीज हॉल में हुआ। यहां पांच पुरोहितों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार के साथ एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी एवं उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर की जनता ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है। जनता की सेवा तथा नगर का संपूर्ण विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, रामकृपाल शुक्ला व शुभेंद्र मिश्रा गौरव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष के साथ शपथ लेने वाले सभासद
वार्ड नं 1- सत्यवती मिश्रा
वार्ड नं 2- सिद्धार्थ साहू
वार्ड नं 3- चन्दा
वार्ड नं 4- शुभम चौधरी
वार्ड नं 5- लक्ष्मी देवी
वार्ड नं 6- गीता देवी
वार्ड नं 7- राजेश कुमार कश्यप
वार्ड नं 8- तबस्सुम
वार्ड नं 9- मनोज कुमार
वार्ड नं 10- सरोज तिवारी
वार्ड नं 11- रीना
वार्ड नं 12- संदीप कुमार
वार्ड नं 13- सदफ फातिमा
वार्ड नं 14- राघवेंद्र कान्त सिंह
वार्ड नं 15- मोहम्मद कुमैल वार्ड नं 16- सुभाष पाठक
वार्ड नं 17- खलीकुर्रहमान वार्ड नं 18- सुशील कुमार
वार्ड नं 19- आनन्द किशोर
वार्ड नं 20- मनोज कुमार
वार्ड नं 21- शबाना नाजनीन
वार्ड नं 22- नन्दलाल तिवारी
वार्ड नं 23- शमीम बानो
वार्ड नं 24- मोइनुद्दीन सिद्दकी
वार्ड नं 25- नीलम शुक्ला

अध्यक्ष ने गिनाईं पांच प्राथमिकताएं
1. जलभरवा से बचाव के लिए नालों की सफाई कराना
2. जर्जर व बदहाल सड़कों का निर्माण कराना
3. नगर में अधूरी पड़ी सीवर लाइन योजना को शीघ्र पूरा कराना
4. नगर पालिका कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रतिमाह सोशल मॉनीटरिंग कराना
5. पार्क का सौंदर्यीकरण करते हुए नगर पालिका के सभी कार्यों को पूर्ण पारदर्शी एवं जवाब देह बनाना

अध्यक्ष सविता गुप्ता ने 25 सभासदों समेत ली शपथ
उतरौला। उतरौला नगर पालिका परिषद का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को शालीमार गार्डन में हुआ। एसडीएम उतरौला स्वप्निल यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता गुप्ता व 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें नगर की कमान सौंपी है, उसे पूूरा करने का प्रयास करूंगी। नगर में सफाई, शुद्ध पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता व संचालन सुशील श्रीवास्तव ने किया। शपथ ग्रहण में उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू व राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष के साथ इन सभासदों ने ली शपथ
===========================
वार्ड नं 1- सरिता
वार्ड नं 2- सरस्वती देवी
वार्ड नं 3- राजकुमार
वार्ड नं 4- गीता देवी
वार्ड नं 5- रूपावन्ती देवी
वार्ड नं 6- राजेंद्र प्रसाद
वार्ड नं 7- रेहाना बेगम
वार्ड नं 8- मजीदा बेगम
वार्ड नं 9- कुसुम जायसवाल
वार्ड नं 10- शुभम
वार्ड नं 11- संतोष कुमार
वार्ड नं 12- अभिषेक गुप्ता
वार्ड नं 13- नीरज कुमार
वार्ड नं 14- विजय पाल
वार्ड नं 15- ताज मोहम्मद
वार्ड नं 16- आलिया बानो
वार्ड नं 17- रेनू वर्मा
वार्ड नं 18- नसीम बानो
वार्ड नं 19- विष्णु
वार्ड नं 20- माधुरी देवी
वार्ड नं 21- मोहम्मद शकील इदरीशी
वार्ड नं 22- दुर्ग प्रसाद गुप्ता
वार्ड नं 23- आफरीन रिजवी
वार्ड नं 24- मोहम्मद रिजवान
वार्ड नं 25- सिराजुद्दीन

अध्यक्ष की पांच प्राथमिकताएं
1. जलनिकासी के लिए नगर में सीवर लाइन का प्रस्ताव
2. हर घर नल योजना से सभी के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
3. कूड़ा निस्तारण व बरसात से पहले नालों की सफाई कराना
4. प्रमुख चौराहा व पार्कों का सौंदर्यीकरण कराना
5. नगर के सभी वार्डों का चहुमुखी विकास कराना

अध्यक्ष प्रिंस वर्मा संग 15 सभासदों ने ली शपथ
गैसड़ी। मझौली पंचायत भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अपर एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस वर्मा के साथ 15 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेते ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गैसड़ी नगर की जनता ने उन्हें पहला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्रदान किया है। जनता के हर सुख-दुख में भागीदार बनूंगा और क्षेत्र के विकास का हर संभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में बढ़नी के ब्लॉक प्रमुख सिद्धार्थ चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार सिंह शेरा, अधिशासी अधिकारी डॉ. संपूर्णानंद तिवारी, सुरेंद्र कुमार चौधरी व शारदा प्रसाद चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के साथ शपथ लेने वाले सदस्यगण
वार्ड नं 1- कमलावती
वार्ड नं 2- लाल जी
वार्ड नं 3- कलीमुन
वार्ड नं 4- परमिला
वार्ड नं 5- जमील
वार्ड नं 6- सबूर
वार्ड नं 7- अमित गुप्ता
वार्ड नं 8- राकेेश कुमार
वार्ड नं 9- कलावती
वार्ड नं 10- जलालुद्दीन
वार्ड नं 11- ओमप्रकाश
वार्ड नं 12- सरोज चौरसिया
वार्ड नं 13- राशिदा
वार्ड नं 14- राजेंद्र प्रसाद
वार्ड नं 15- बृजेश कुमार

अध्यक्ष की पांच प्राथमिकताएं
1. साथी से महुआ तक सड़क का निर्माण
2. गैसड़ी क्षेत्र में बारात घर का निर्माण कराना
3. खदगौरा से जय गुरुदेव आश्रम तक सड़क निर्माण
4. नगर पंचायत की सफाई के लिए कर्मियों की तैनाती कराना
5. पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें