बलरामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य व समाजसेवी शेरावाली शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने कन्या भारती की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रांजली मिश्रा, मंत्री सृष्टि खंडेलवाल, प्रचार मंत्री अंशिका सिंह व उपाध्यक्ष हेमा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बेटियां अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्यालय के विकास में सहयोग प्रदान करें। प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने कहा कि कन्या भारती के गठन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास व स्वावलंबन लाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य साधना, मदन मोहन, प्रमोद व विनय सेन सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।