फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार माह से अटका टीबी मरीजों का पोषण भत्ता

Wed, 17 Jun 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्षय रोग (टीबी) से जूझ रहे मरीजों को मिलने वाला पोषण भत्ता चार माह से अटका है। क्षय रोगी पोषण भत्ता पाने के लिए जरूरतमंद टीबी क्लीनिक का चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी बजट व पोर्टल की समस्या बताकर मरीजों को वापस लौटा रहे हैं। जिले में इस वर्ष 2706 क्षय रोगी चिह्नित किए गए हैं। वहीं वर्ष 2025 में 5200 मरीज चिह्नित हुए थे।
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों को बेहतर खान-पान के लिए सरकार हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि देती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 2706 टीबी रोगियों का पंजीकरण किया गया है। इन मरीजों को उपचार शुरू कराने के साथ ही पोषण भत्ता मिलना चाहिए। लेकिन मरीजों को पोषण धनराशि नहीं मिल रह है। ऐसे में मरीजों व तीमारदार को चिकित्सक व अधिकारी के चक्कर काटने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान
फोटो - 32
- सीएमओ कार्यालय के बगल स्थित जिला क्षय रोग उन्मूलन केंद्र में कई दिनों से एक्सरे मशीन खराब है। ऐसे में क्षय रोगियों को एक्सरे जांच के लिए भी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। बुधवार को टीबी क्लीनिक जांच कराने आए क्षय रोगी निराश होकर लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि पुराने एक्सरे टेक्नीशियन का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। नये टेक्नीशियन आए हैं। उनके आते ही एक्सरे मशीन खराब हो गई है। ऐसे में अब पैसे खर्च कर बाहर से जांच कराना पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में नहीं मिला है पोषण भत्ता
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षय रोगियों को मिलने वाला पोषण भत्ता प्रदेश भर में कहीं नहीं मिला है। शासन स्तर से मंजूरी न मिलने से भत्ता रोका गया है। एक्सरे मशीन ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी को सूचना दी गई है। एक-दो दिन में मशीन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें