फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब खास की खोज में जुटे दावेदार, नये आरक्षण ने बढ़ाई उलझन

Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकायों के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के प्रस्तावित आरक्षण ने कई दावेदारों का खेल बिगाड़ दिया है। परिवर्तन के बाद अब दावेदार अपनों को मैदान में उतारने की तैयारी में लग गए हैं। कोई परिजनों का बायोडाटा तैयार कर रहा है तो कोई खास की खोज कर रहा है। फिलहाल, सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर नगर पालिका की बात करें तो यहां के 25 वार्डों में से इस बार 17 में बदलाव हुआ है। अभी तक भगवतीगंज दक्षिणी से संजय मिश्र सभासद थे। इस बार यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। ऐसे में वह अब अपनी भाभी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

नई बस्ती में पहले अंजुम परवीन सभासद थीं। सामान्य महिला रही यह सीट इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है, ऐसे में अब यहां पर अपने करीबी की खोज की जा रही है।
विज्ञापन


यही नहीं, बलरामपुर चेयरमैन का पद पहले महिला के लिए आरक्षित था। इस बार यह अनारक्षित हो गया है। ऐसे में अभी तक प्रतिनिधि के सहारे कामकाज निपटाने में लगे नेता अब खुद मैदान में आ डटे हैं।

वैसे प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्ति भी शुरू हो गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस का कहना है कि तुलसी पार्क के आरक्षण में सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। यही हाल नई बाजार में भी है। इसको लेकर भी आपत्ति की गई है। वैसे, उतरौला व तुलसीपुर में भी वार्ड सदस्यों पर हुए बदलाव के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
बलरामपुर नगर पालिका परिषद-
वार्ड: 25
मतदान केंद्र: 32
मतदेय स्थल: 103
पिछले चुनाव में मतदाता: 63957
वर्तमान में मतदाता: 72328
-
उतरौला नगर पालिका परिषद-
वार्ड: 25
मतदान केंद्र: 15
मतदेय स्थल: 41
पिछले चुनाव में मतदाता: 25880
वर्तमान में मतदाता: 28610
-
तुलसीपुर नगर पंचायत-
वार्ड: 15
मतदान केंद्र: 11
मतदेय स्थल: 29
पिछले चुनाव में मतदाता: 23112
वर्तमान में मतदाता: 27114

पचपेड़वा नगर पंचायत-
वार्ड: 16
मतदान केंद्र: 13
मतदेय स्थल: 33
पिछले चुनाव में मतदाता: 22057
वर्तमान में मतदाता: 25038

गैसड़ी नगर पंचायत-
वार्ड: 15
मतदान केंद्र: 08
मतदेय स्थल: 16
पिछले चुनाव में मतदाता: 11667
वर्तमान में मतदाता: 12886
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें