फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अब शिक्षक भी लामबंद

Thu, 06 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में कराने की मांग को लेकर अब शिक्षक भी लामबंद हो गए हैं। बृहस्पतिवार को यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एडीएम प्रदीप कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कहा कि बलरामपुर जिला शैक्षिक दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा है। नीति आयोग ने इसे आकांक्षी जिले में शामिल किया है। ऐसे में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना आवश्यक है। समाजसेवी सर्वेश सिंह ने आंदोलन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
शिक्षकों ने मांगपत्र के साथ ही 47 प्रधानों का भी मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र एडीएम को सौंपा। इस मौके पर अशोक कुुमार सिंह, अभिषेक ओझा, फैजान अंसारी, बलवीर सिंह, पंकज कुमार, राकेश कु्शवाहा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें