फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब दो बजे तक पैथाेलाॅजी में होगी मरीजों की जांच

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में मरीजों से बात करते डीएम।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सोमवार को जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की पैथोलॉजी में दोपहर 12 बजे तक ही मरीजों की जांच होने पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने दो बजे तक पैथाेलॉजी में मरीजों को जांच की सुविधा देने का निर्देश दिया। लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश भी सीएमएस को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने मेमोरियल अस्पताल के इमरजेंसी ट्रीटमेंट कक्ष, डेंगू वार्ड, फार्मासिस्ट कक्ष, एंटी रैबीज वैक्सीनेशन, जनरल वार्ड, पैथोलोजी लैब, एक्सरे कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष व जीरियाट्रिक वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में डेंगू वार्ड बंद पाया गया। फार्मासिस्ट कक्ष बंद पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने निर्देश दिया। डीएम ने मरीजों से बातचीत की तो पता चला कि अस्पताल में हाइपोग्लाइसीमिया के मरीज को रेफर कर दिया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। मरीज काे चिकित्सालय में ही भर्ती करके इलाज करने की बात कही।
पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान दोपहर 12 तक ही मरीजों की जांच किए जाने का पता चला, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पैथोलॉजी में जांच की समयावधि बढ़ाते हुए दो बजे तक करने का निर्देश दिया। डीएम ने मरीजों को अस्पताल में एक्सरे जांच की सुविधा देने की बात कही। इसके बाद डीएम ने औषधि भंडारण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर से दवाओं का मिलान कराया। निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी व सीएमएस डॉ. शारदा रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जांच के लिए भटकते रहे मरीज
जिला मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को खून की जांच कराने के लिए लोग भटकते नजर आए। सोमवार को डॉ. रमेश पांडेय व डॉ. अजय पांडेय अवकाश पर थे। ऐसे में चिकित्सक को दिखाने के मरीज परेशान हुए। वहीं जांच के लिए लैब के बाहर व अंदर मरीजों की भारी भीड़ दिखी। तुलसीपुर से आईं सायरा बानो व धुसाह की मानसी पांडेय ने बताया कि चिकित्सक देर से बैठते हैं। देर से जांच लिखते हैं, लेकिन लैब में कर्मचारी 11.30 बजे के बाद जांच नहीं करते हैं। ऐसे में अब जांच कराने के लिए दोबारा आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें