बलरामपुर। अब ग्रामीण क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी आयुष्मान योजना के लाभार्थी अपना मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसके तहत जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। इससे यहां पर आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मरीजों को भर्ती होने के साथ मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलेगी। यह जानकारी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्डधारकों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया है। पहले इस योजना से केवल तीन जिला अस्पताल, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दो एसएसबी के अस्पताल एवं आठ निजी अस्पताल ही जुड़े थे। अब सभी पीएचसी को भी आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। संवाद