फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब वर्दी व नेम प्लेट में दिखेंगे चालक-परिचालक

Wed, 13 Mar 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिवहन निगम के चालक परिचालक अब बसों के संचालन के दौरान वर्दी व नेम प्लेट के साथ दिखेंगे। इसके लिए सभी चालकों व परिचालकों को निर्धारित वर्दी पहनने के साथ नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के समय वर्दी में न दिखने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए परिवहन निगम ने बस चालकों के लिए खाकी और परिचालक के लिए स्लेटी रंग की वर्दी निर्धारित की गई है। वर्दी की खरीद के लिए चालक व परिचालकों को निर्धारित धनराशि भी मुहैया कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें