फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाद व बीज का वितरण अब ई पॉस से

Sun, 22 Oct 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाली खाद व बीज का वितरण अब ई पॉस मशीनों से किया जाएगा। इससे न सिर्फ कालाबाजारी पर रोक लगेगी, बल्कि किसानों को अनुदान का सही लाभ भी मिल सकेगा। नई व्यवस्था के तहत अब अनुदान पर खाद, बीज एवं उर्वरक पात्र किसान ही खरीद सकेंगे। जल्द ही कृषि रक्षा इकाइयों पर ई पॉस मशीन पहुंचने की संभावना है। जिले में दो लाख 66 हजार 211 किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

खेती-किसानी को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार खाद व बीज पर अनुदान देती है। अभी तक किसान नेता व रसूखदार लोग कर्मचारियों से सांठगांठ करके अनुदानित खाद व बीजों की उठान करा लेते हैं। अनुदानित खाद-बीज वितरण में अनियमितता की शिकायतों को कम करने के लिए शासन स्तर से यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। ताकि पात्र किसानों को उनका हक मिल सके। बीज गोदामों पर ई पॉस मशीनें उपलब्ध होने वाली हैं। पहले किसान का आधार नंबर और अन्य विवरण मशीन पर फीड किया जाएगा। इसके बाद किसानों का अंगूठा लगवाकर खाद व बीज का वितरण किया जाएगा।


जिले में अभी नहीं आई है ई पॉस मशीन
शासन के निर्देशानुसार इस सीजन में ई पॉस मशीन से अनुदानित खाद व बीज का वितरण किया जाएगा। फिलहाल अभी तक जिले में ई पॉस मशीन नहीं आई है। मशीन उपलब्ध होते ही उसे कृषि रक्षा इकाइयों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी राना, जिला कृषि अधिकारी, बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें