फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानकों की अनदेखी पर 19 प्रतिष्ठानों को नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में लाइब्रेरी में यंत्र की जांच करती टीम।
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ में अग्निकांड की घटना के बाद जिले में निजी प्रतिष्ठानों की जांच तेज हो गई है। दो दिन में अग्निशमन विभाग ने जांच करते हुए 19 प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के मानक पूरे न होने पर नोटिस जारी किया है। विभाग की अलग-अलग टीमें तीनों तहसील क्षेत्रों में जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिले में बहुमंजिला इमारतों में भूमितल से लेकर चार-पांच मंजिले पर विभिन्न प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं हैं। जिला मुख्यालय स्थित नूतन होटल, रमा व प्रशांत होटल में आग से बचाव के इंतजाम न होने पर विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया है। इसी तरह सिटी मार्ट मॉल में भी बचाव के इंतजाम नहीं मिले।

उतरौला स्थित विजन लाइब्रेरी में दो एबीसी सिलिंडर एक्सपायर मिले। स्टडी हब उतरौला में एक अग्निशमन यंत्र एक्सपायर पाया गया। एएससी लाइब्रेरी में कोई अग्निशमन यंत्र नहीं पाया गया। वीआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशनल सेंटर दो फायर यंत्र मिले। आग से बचाव के इंतजाम मानक के अनुसार न मिलने पर 19 लाइब्रेरी, होटल व मार्ट को नोटिस दिए गए हैं। अग्निशमन प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि उनकी टीम लगातार जांच कर रही है। सुरक्षा के मानक अधूरे मिलने पर नोटिस देते हुए मानक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें