फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जमीन खाली करने के नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप

Sat, 25 Feb 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस के जवानों के साथ भ्रमण कर रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों का कहना है कि हम लोगों को यह दुकानें रेल प्रशासन व नगर पंचायत की तरफ से आवंटित की गईं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार विजय कुमार, मुन्नू, राजू व संजय कुमार आदि ने बताया कि बरसों पहले रेल महकमे व नगर पंचायत ने दुकानें आवंटित की थीं। शुक्रवार को अचानक रेल प्रशासन की तरफ से दुकानें हटाने के लिए नोटिस दे दिया गया।
सेक्शन इंजीनियर रेलवे एसएन दुबे ने बताया कि रेल विभाग द्वारा जिन लोगों को जितनी जमीन आवंटित की गई है वे लोग उतनी जमीन तक ही सीमित रहें। जिन लोगों ने रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया है, उन्हें हटाया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा आवंटन करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा की रेलवे की जमीन नगर पंचायत आवंटित ही नहीं कर सकता।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. संपूर्णानंद ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा 14 दुकानों से किराया लिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में एसडीएम से बातचीत करके स्थिति की जानकारी ली जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें