फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 22 फीसदी बच्चों को निपुण करने में शिक्षक फेल

Fri, 24 Feb 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की निपुण परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। कक्षा एक से कक्षा आठ तक पंजीकृत दो लाख 77 हजार 218 बच्चों में से दो लाख 26 हजार 256 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें एक लाख तीन हजार 421 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनका अंक 59 प्रतिशत से कम रहा। 22 प्रतिशत बच्चों को 40 प्रतिशत से कम अंक मिले हैं। इस तरह इन बच्चों को निपुण बनाने में शिक्षक फेल साबित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1800 से अधिक स्कूल हैं। जहां बेहतर शिक्षा का दावा किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद भी निपुण परीक्षा के परिणाम के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। अब मार्च में द्वितीय निपुण भारत की परीक्षा होनी है, ऐसे में बेहतर अंक के लिए बच्चों को तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
वैसे विभाग ने परीक्षा परिणाम के आधार पर सी, डी व ई ग्रेड लाने वाले बच्चों को आगे लाने के लिए विशेष तैयारी की है। कार्ययोजना बनाई गई है। बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि परिणाम के आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है। सी, डी व ई ग्रेड के बच्चों की रैंकिंग भी ए प्लस व ए ग्रेड में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें