फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन पैैथालॉजी चलाने वाले संचालक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएचओ के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर स्थित एक पैथालॉजी पर छापा मारा। पैथालॉजी का जिले के स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन न होने पर संचालक को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ कमाल अशरफ के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित एक पैथालॉजी सेंटर पर छापा मारा। पैथालॉजी सेंटर पर मौजूद संचालक से टीम ने रजिस्ट्रेशन संबंधी अभिलेख मांगा।
संचालक द्वारा दिए गए अभिलेखों से पता चला कि पैथालॉजी का रजिस्ट्रेशन ब्लड कलेक्शन सेंटर के रूप में कानपुर की एक संस्था से संबद्घ है। जिले के सीएमओ कार्यालय में इसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। टीम लीडर व डिप्टी सीएमओ कमाल अशरफ ने बताया कि संचालक से दो दिन के अंदर जिले में रजिस्ट्रेशन न कराए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें