फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानक से अधिक डीजल की खपत करने वाले चालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बस संचालन में चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। डिपो के चालक मनमाने तरीके से डीजल फूंक रहे हैं। बलरामपुर के 22 चालकों ने औसत से अधिक डीजल की खपत कर निगम को राजस्व का चूना लगाया है। अब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालकों को नोटिस जारी की है। स्थिति में सुधार न होने पर चालकों के मानदेय से राजस्व की वसूली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि डिपो के 22 चालकों ने अगस्त माह में अलग-अलग तिथि को निर्धारित रूट पर बसों का संचालन करके चार से 22 लीटर तक अधिक डीजल की खपत की है। औसत से अधिक डीजल खर्च करने से उनका लोड फैक्टर प्रभावित हुआ है और परिवहन निगम को राजस्व की क्षति पहुंची है। इससे यह प्रतीत होता है कि चालकों की लापरवाही पूर्वक बस का संचालन किया है।


इन चालकों को मिला नोटिस
बलरामपुर डिपो के सुनील पांडेय, अभिमन्यु मिश्र, गंगाराम शुक्ल, संतोष कुमार सैनी, ओमप्रकाश रावत, पेशकार, अकरम बेग, कृपाशंकर तिवारी, मुकेश कुमार मिश्र, संजय तिवारी प्रथम, घनश्याम दास, अवध किशोर तिवारी, ललित कुमार, अजय कुमार सिंह, अनवर अली, सदानंद सिंह, रामकुमार मिश्र, रामकुमार पांडेय, रवि प्रकाश तिवारी, रामभद्र शुक्ल, रामनरेश वर्मा, बृजेश यादव व केशवराम यादव सहित 22 चालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें