फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूलों में एमडीएम न बनने पर 40 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Wed, 05 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय खुलने पर बच्चों के लिए एमडीएम न पकाने के मामले में विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है। अमर उजाला न पांच जुलाई के संस्करण में राशन न मिलने से एमडीएम ठप, भूखे लौट रहे बच्चे शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। एमडीएम पोर्टल पर दर्ज विवरण के आधार पर 40 प्रधानाध्यापक व इंचार्ज से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बीईओ ने इन प्रधानाध्यापकों से तीन व चार जुलाई को स्कूल में खाना न बनने का कारण पूछा है। शिक्षक द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए कल्पना देवी ने एमडीएम पोर्टल पर तीन व चार जुलाई की रिपोर्ट देखी। जिसमें छह शिक्षा क्षेत्र के 40 स्कूलों में तीन व चार जुलाई को खाना न बनने की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर इन छह शिक्षा क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों के शिक्षक से जवाब तलब किया है। बीएसए खाना न बनाने वाले स्कूलों की सूची जारी की गई है। बीईओ से इसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक से मांगा जवाब
बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर द्वितीय, धरमपुर बिनोहनी, मन्नीपुर टिकुइया, मुसीबतपुरवा, धरमपुर देहात, सिसई, कांधभारी, लुचुईया, मिर्जापुर, नथईपुर, बालपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाडिहवा, बालपुर व मिर्जापुर के प्रधानाध्यापक अथवा इंचार्ज से जवाब मांग गया है। हरैया सतघरवा के प्राथमिक विद्यालय किला, लालपुर फगुइया, गंगाबक्श भागर, लक्ष्मनपुर खैरहनिया, झरिहर डीह व उच्च प्राथमिक विद्यालय टेढ़वा, लक्ष्मनपुर खैरहनिया, मदारगढ़, पचपेड़वा के प्राथमिक विद्यालय मधवानगर, मदरहवा कला और उच्च प्राथमिक विद्यालय मधवानगर, मदरहवा कला व कल्यानपुर बरगदवा में एमडीएम नहीं बना था। रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय लखनीपुर, नर्सरी, किशनपुर ग्रंट, देवरिया आदम व उच्च प्राथमिक विद्यालय नर्सरी, किशनपुर ग्रंट, देवरिया आजम, देवरिया इनायत, कंचन अशरफपुर, तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय ननुहापुर, बसंतपुर और उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवरिया अर्जुन व उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरौला नगर के प्रधानाध्यापक से भी बीईओ ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें