फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला की सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Wed, 19 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
डॉ. हिना कौसर
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी डॉ. हिना कौसर के नामांकन को लेकर बुधवार की दोपहर एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने फैसला सुनाया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के साथ ही सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर सपा प्रत्याशी के नामांकन को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए डॉ. हिना कौसर ने 17 अप्रैल को दो सेट में सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया था। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रफीनगर निवासी वकार अहमद ने आपत्ति दाखिल की थी। कहा था कि वे संविदा पर चिकित्सक हैं। इस आधार पर नामांकन निरस्त किए जाने की मांग की गई थी। इस पर हिना कौसर ने कहा था कि उन्होंने 14 अप्रैल को त्यागपत्र दे दिया था।
एसडीएम ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के साथ ही सीएमओ से रिपोर्ट मांगी थी। इसमें सीएमओ ने जानकारी दी थी कि डॉ. हिना कौसर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति के अधीन संविदा पर आयुष चिकित्सक के रूप में तैनात हैं। कहा कि उन्होंने 18 अप्रैल तक नियुक्ति प्राधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष या सदस्य सचिव के समक्ष कोई त्यागपत्र प्रस्तुत नहीं किया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने यह भी रिपोर्ट दी कि एनएचएम के मिशन निदेशक की एचआर पाॅलिसी के अनुसार किसी भी कर्मी को पद छोड़ने के लिए एक माह पहले लिखित नोटिस नियुक्ति प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होता है। इस मामले में ऐसा नहीं किया गया है।
एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बुधवार को इस मामले में फैसला सुनाया। इसमें डॉ. हिना कौसर के नामांकन को शर्तें पूरी न करने के कारण निरस्त कर दिया। इस मौके पर तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी रिपोर्ट
निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा का कहना है कि उतरौला में सपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र निरस्त होने के मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई है। जो भी निर्देश मिलेगा, उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। गैसड़ी के सपा विधायक डॉ. एसपी यादव का कहना है कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े अन्य दावेदारों को समर्थन देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें