फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर की सरकार के लिए नामांकन आज से

Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर की सरकार के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए निकायवार अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। चुनाव के लिए सात जोन व 16 सेक्टर बनाए गए हैं। सोमवार को प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर बैनर व होर्डिंग हटवाए। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। एडीएम प्रदीप कुमार व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने चुनाव को देखते हुए अब तक किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



पांचों निकायों में कुल 96 वार्ड हैं। 79 मतदान केंद्रों पर कुल 222 बूथ हैं। बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, सदस्य पद के वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह, छह से 10 के लिए जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। 11 से 15 तक के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, 16 से 20 के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा 21 से 25 वार्ड तक के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।



उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम संतोष कुमार ओझा, सदस्य पद के वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए सरयू नहर खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजकुमार, छह से 10 तक के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी कुंदन कुमार को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। 11 से 15 तक के लिए बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार, 16 से 20 के लिए नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ओझा तथा वार्ड संख्या 21 से 25 तक के लिए जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन




तुलसीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम मंगलेश दुबे, वार्ड संख्या एक से 15 तक के सदस्य पद के लिए सहायक निबंधक सहकारी समितियां एएम तिवारी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत पचपेड़वा अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम ओमप्रकाश, वार्ड संख्या एक से 16 तक के सदस्य के लिए सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा को निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।


नगर पंचायत गैसड़ी के अध्यक्ष पद के लिए तहसीलदार प्रमेश कुमार व वार्ड संख्या एक से 15 तक के लिए अधिशासी अभियंता चित्तौड़गढ़ बाढ़ खंड अखिलेश कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रों में दो-दो सहायक निर्वाचन अधिकारी लगाए गए हैं।






सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि बलरामपुर नगर पालिका परिषद का नामांकन कलेक्ट्रेट, उतरौला नगर पालिका परिषद का नामांकन उतरौला तहसील तथा तुलसीपुर, पचपेड़वा व गैसड़ी नगर पंचायत का नामांकन तुलसीपुर तहसील में होगा। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन





फैक्ट फाइल
बलरामपुर नगर पालिका परिषद वार्ड : 25
मतदान केंद्र : 32 मतदेय स्थल : 103
पिछले चुनाव में मतदाता : 63957
वर्तमान में मतदाता : 72328





उतरौला नगर पालिका परिषद वार्ड : 25
मतदान केंद्र : 15 मतदेय स्थल : 41
पिछले चुनाव में मतदाता : 25880
वर्तमान में मतदाता : 28610






तुलसीपुर नगर पंचायत वार्ड : 15
मतदान केंद्र : 11 मतदेय स्थल : 29
पिछले चुनाव में मतदाता : 23112
वर्तमान में मतदाता : 27114





पचपेड़वा नगर पंचायत वार्ड : 16
मतदान केंद्र : 13 मतदेय स्थल : 33
पिछले चुनाव में मतदाता : 22057
वर्तमान में मतदाता : 25038





गैसड़ी नगर पंचायत वार्ड : 15
मतदान केंद्र : 8 मतदेय स्थल : 16
पिछले चुनाव में मतदाता : 11667
वर्तमान में मतदाता : 12886
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें