फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर में ही बनाया जाए विश्वविद्यालय

Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में ही कराने की मांग तेज होती जा रही है। सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ ने भी समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रदीप कुमार को सौंपा। संघ के अध्यक्ष डॉ. विमल प्रकाश वर्मा की अगुवाई में एमएलके महाविद्यालय के शिक्षक कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए।
विज्ञापन



शिक्षकों ने मांग की कि बलरामपुर प्रदेश के शैक्षिक रिकाॅर्ड के अनुसार सबसे कम शिक्षा प्रतिशत वाला जनपद है। मां पाटेश्वरी का पूज्य स्थल भी बलरामपुर में ही स्थित है। रेल व सड़क परिवहन की भी अच्छी सुविधा है। बलरामपुर से अवध विश्वविद्यालय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व गोरखपुर विश्वविद्यालय की दूरी 100 से 182 किलोमीटर है। ऐसे में सुविधाओं के अभाव में यहां के युवा अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से चूक जाते हैं। शिक्षकों ने जिले में ही विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की।


ज्ञापन सौंपने वालों में डीन फैकल्टी ऑफ साइंस सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो. आरके सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो. अरविंद द्विवेदी, मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह, शिक्षक संघ महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रो. एसपी मिश्र, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. राघवेंद्र सिंह व प्रो. तबस्सुम फरखी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन



कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीदत्तगंज में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड भेजकर मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय बलरामपुर में ही बनवाने की मांग की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास सिंह, शिक्षिका वंदना वर्मा, माहेश्वरी पांडेय, निहारिका त्रिपाठी, मीना यादव, शिक्षक सुभाष वर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें