फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिसीमन पर अब तक नहीं आई एक भी आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई वार्ड परिसीमन की प्रस्तावित सूची पर अब तक किसी भी ग्राम पंचायत से कोई आपत्ति नहीं आई है। बुधवार 30 जुलाई तक की स्थिति में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को एक भी आपत्ति पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिले की 793 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद, 9945 ग्राम पंचायत सदस्यों, 980 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 39 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर परिसीमन की सूची तैयार की है। यह सूची 29 जुलाई को सार्वजनिक की गई थी और इस पर 2 अगस्त तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शांति से गुजर रहा यह समय गांवों में जागरूकता की कमी या फिर परिसीमन से संतोषजनक स्थिति को दर्शाता है।
हालांकि अंतिम तिथि तक बदलाव की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। डीएम डॉ. पवन अग्रवाल ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। आमजन को सुझाव व आपत्ति देने का पूरा अवसर दिया गया है। अंतिम सूची 6 से 10 अगस्त के बीच जारी होगी। इस बार का परिसीमन चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें