फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहले दिन कोई नामांकन नहीं, बिके 162 पर्चे

Tue, 11 Apr 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। हालांकि पांच नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 50 व सदस्य पद के 112 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं, प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अफसरों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए 13 पर्चों की बिक्री हुई है। नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष पद के लिए पांच बिके। इसी तरह नगर पंचायत तुलसीपुर के अध्यक्ष पद के लिए 16, नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा नगर पंचायत गैसड़ी के अध्यक्ष पद के लिए भी आठ पर्चों की बिक्री हुई है। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से पत्रों की बिक्री हुई है।





प्रशासन ने जारी की समय सारिणी
जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) डॉ. महेंद्र कुमार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर समय सारिणी जारी कर दी है। मंगलवार से शुरू हुआ नामांकन 17 अप्रैल तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल, वापसी 20 अप्रैल व चुनाव चिह्न का आवंटन 21 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन





अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
कार्मिक व्यवस्था के लिए मुख्य विकास अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बीएसए, यातायात व्यवस्था के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक के रूप में जिला पूर्ति अधिकारी, मतपत्र व्यवस्था के लिए जिला कृषि अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। लेखन सामग्री के लिए उप कृषि निदेशक व डीपीआरओ, प्रेक्षक व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी, कंट्रोल रूम के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी व परियोजना अधिकारी डूडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें