फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीएम ने खुद की मरीज की अल्ट्रासाउंड जांच

Tue, 11 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने मंगलवार की दोपहर संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचे डीएम ने खुद मरीज की जांच की। साथ ही अफसरों से कहा कि अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन



डीएम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में रिर्पोटिंग फार्मेट को लेकर जानकारी हासिल की। अल्ट्रासाउंड कक्ष में स्टॉफ नर्स के निर्धारित ड्रेस में न होने पर फटकार लगाई। सीएमओ को सभी पैरामेडिकल स्टॉफ को आईडी कार्ड एवं निर्धारित ड्रेस में रहने को कहा।


डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया का भी जायजा लिया। भर्ती महिला मरीज से जानकारी ली। साथ ही नेत्र परीक्षक को उपकेंद्र पर जाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण करके चश्मे बनाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली गर्भवती को मातृत्व वंदना योजना का फॉर्म भराने व अन्य मरीजों का आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म भराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, क्वालिटी प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें