बलरामपुर। तुलसीपुर के अखिलेश्वर तिवारी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। सीनियर व जूनियर बालक-बालिका वर्ग में निशी, अनमोल, मधू व वैभव अव्वल रहे।
तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जूनियर बालिका वर्ग की निशी सिंह ने सिद्धी कसौंधन को हराकर जीत हासिल की। जूनियर बालक वर्ग में अनमोल ने मुबासिर को हराया। सीनियर बालिका वर्ग में आफरीन परवेज को हराकर मधु पाल विजेता बनीं।
सीनियर बालक वर्ग में वैैभव पांडेय ने मो. जीशान को हराया। विद्यालय के प्रबंधक रंजन तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार भेंट किया। इस दौरान उपविजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।