फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वर्ष की अवंतिका को ताइक्वांडो में मिला ब्लैक बेल्ट

विज्ञापन
बलरामपुर में ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी अवंतिका को सम्मानित करते ताइक्वां? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मात्र नौ वर्ष की उम्र में ताइक्वांडो का ब्लैक बेल्ट हासिल कर अवंतिका श्रीवास्तव ने जिले का नाम रोशन किया है। सबसे कम उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल करने का रिकॉर्ड भी अवंतिका के नाम दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं कोच जियाउल हशमत ने बताया कि विश्व ताइक्वांडो महासंघ कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन देश के विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग समय पर किया जाता है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में शामिल होते है।
मई 2019 में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से ताइक्वांडो के तमाम खिलाड़ी शामिल हुए। इसी प्रतियोगिता में ब्लैक बेल्ट हासिल करके 9 वर्षीय अवंतिका श्रीवास्तव ने सबसे कम उम्र में ब्लैक बेल्ट खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बनी।
विज्ञापन

इससे पहले अवंतिका ने दिल्ली व भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के साथ-साथ राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक अर्जित कर चुकी है। अवंतिका की इस उपलब्धि पर सिटी पैलेस रोड स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में ताइक्वांडो संघ बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल कय्यूम व आलोक श्रीवास्तव आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें