फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाइट ब्लड सर्वे के नौ हजार खून के नमूनों की होगी जांच

Sun, 07 Dec 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में फाइलेरिया मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नाइट ब्लड सर्वे चलाया गया था। इस दौरान नौ हजार लोगों के खून के नमूने एकत्र किए गए। फाइलेरिया की जांच के लिए इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजा गया है। अब रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में इस समय फाइलेरिया के 403 मरीज चिह्नित हैं। इनका इलाज चल रहा है। इन मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जानी है, ताकि जिले को फाइलेरिया रोग मुक्त बनाया जा सके। स्वास्थ्य टीम ने नवंबर के दूसरे पखवाड़ा में आठ ब्लॉकों में नाइट ब्लड सर्वे किया। अलग-अलग गांवों में कुल 9000 लोगों के खून का सैंपल लिया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्वत ने बताया कि फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए विभाग की तरफ से प्री टास नाइट ब्लड सर्वे किया गया है। तुलसीपुर ब्लॉक को छोड़कर आठ ब्लॉकों में सर्वे हुआ है। सर्वे से पहले स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि नमूना एकत्र करने में कोई गड़बड़ी न हो। सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें