फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 5.07 करोड़ रुपये से होगी नौ सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र में जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्रों में पहाड़ी नालों की बाढ़ में बर्बाद नौ सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर 5.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो माह में सड़कों की मरम्मत कराने का लक्ष्य मिला है। सड़कें दुरुस्त होने से सात लाख से अधिक आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

जुलाई से अक्तूबर तक लगातार बारिश होने और पहाड़ी नालों में कई बार बाढ़ आने से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं थीं। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने सड़कों की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया। दोनों विधायक के प्रयास पर पीडब्ल्यूडी गोंडा के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने प्राथमिकता के आधार पर नौ सड़कों की मरम्मत का खाका तैयार कराया है। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 56.30 लाख में बेलभरिया व 96.50 लाख रुपये में सोनपुर पुरैना बालापुर की मरम्मत कराई जाएगी।

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में ललिया-मथुरा रोड से बजरडीह तक एक करोड़ नौ लाख रुपये, कोड़री-मथुरा-चौधरीडीह मार्ग से करमैती तक 52 लाख रुपये और गनवरिया मार्ग की 36.50 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। 38 लाख रुपये से अरनहवा गांव से श्रावस्ती सीमा तक, 35.30 लाख रुपये से पूरेछीटन से अमरहवा तक और 44.90 लाख रुपये से महराजगंज-ललिया मार्ग से अमरहवा गांव तक सड़क की मरम्मत होगी। जलानीपुरवा से तिवारीडीह के उत्तर बरदहवा मोड़ होकर दुंदरा गांव तक सड़क की मरम्मत पर 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन

आवागमन में हो रही परेशानी

क्षेत्रवासी मनोहर, छोटेलाल, मंजीत व राजाराम का कहना है कि कई बार पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। बदहाल सड़कों से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। सड़कों की मरम्मत होने से आवागमन में परेशानी दूर होगी।

समय से पूरा कराया जाएगा कार्य
प्रांतीय खंड से तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कों की मरम्मत कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। समय से सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


- कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें