फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बरसात से पहले नौ सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात से पहले श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र की नौ जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। बजट मिलने के बाद विभाग ने मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। सड़कों की मरम्मत पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के एक लाख लोगों का सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर क्षेत्र की जर्जर नौ सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो गया है। इसमें महदेइया बाजार से मुजहनी संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 48.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह चमरूपुर बाजार मार्ग 126.04 लाख रुपये, त्रिलोकपुर पुल से धर्मपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 46.69 लाख रुपये, कपौवा शेरपुर- बरगदवा संपर्क मार्ग पर 50.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बरगदवा-निरंजनपुर संपर्क मार्ग पर 49.74 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी मिली है। इसके अलावा बंगवा-परसपुर संपर्क मार्ग पर 54.85 लाख रुपये, खगईजोत-कालूबंकट मार्ग पर 111.27 लाख रुपये, राजघाट सेखुई कला धमौली से जुआथान मार्ग पर 53.10 लाख रुपये एवं विचऊपुर, चमरूपुर, पिपरा रामचंदर, जैतिहवा मार्ग पर 231.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्रवासी विक्की गुप्त, विजय गुप्त व दुर्गेश आदि ने बताया कि सड़क जर्जर होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। विधायक के सहयोग से सड़क बन जाने के बाद अब लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें