फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौ कर्मचारी रहे गैरहाजिर, रोका वेतन

Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण करते सीएमओ।
विज्ञापन
तुलसीपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नौ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने ओपीडी, वार्ड, लैब व ओटी में संसाधनों का जायजा लिया। औषधि भंडार में आवश्यक दवाओं के स्टाॅक की जांच की। उपस्थिति पंजिका की जांच में कनिष्ठ सहायक पवन कुमार, एएनएम पूजा देवी, सुनीता देवी, स्टाफ नर्स अल्पना मौर्य, पूनम राठौर, रामवती, रीता सिंह, बीएएम लालबाबू मौर्य व स्वीपर कम चौकीदार विनोद कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सभी के वेतन रोकने की कार्रवाई की है। सीएमओ ने ओपीडी में बैठे मरीज व तीमारदारों से बातचीत करके उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

सीएमओ ने कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र को कर्मचारियों के समय प्रबंधन पर ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल के सभी चिकित्सक व कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें