फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एनजीटी जज ने कूड़ा निस्तारण और नदी संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के जज डॉ. अफरोज अहमद ने की। इस दौरान जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना (डीईएमपी) की बिंदुवार समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में नगर निकायों में संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। एमआरएफ प्लांट, कंपोस्ट पिट, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति का आकलन किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि कूड़ा निस्तारण की पूरी व्यवस्था वैज्ञानिक और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए, ताकि प्रदूषण कम हो और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत बने।
उन्होंने कहा कि सीवेज प्रबंधन का कार्य जल्द पूरा किया जाएग, जिससे नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके।
सुआव नदी के जीर्णोद्धार और पुनर्जीवन कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। डॉ. अफरोज अहमद ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि नदी संरक्षण एवं सफाई कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय में पूरा किया जाए। विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों, स्वच्छता गतिविधियों और छात्र सहभागिता की सराहना की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें