फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के आबर गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ननद व देवर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस नेे दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा विनय कुमार यादव ने बताया कि आबर निवासी सतीश पासवान की पत्नी अगिता (30) का शव संदिग्ध हालात में घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता बाल किशुन निवासी ग्राम मैनहवा नंदनगर ने थाने में तहरीर दी है।
इसमें कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व आबर निवासी सतीश पासवान से की थी। शादी के बाद से ही पति, ननद तथा देवर दहेज की मांग को लेकर अगिता को प्रताड़ित करने लगे। अगिता ने यह बात कई बार मायके वालों को बताई थी।
विज्ञापन

बालकिशुन ने बताया कि उन्होंने कई बार बेटी की ससुराल वालों से बात करके समझाने का प्रयास किया था। मगर वो लोग नहीं माने और आखिरकार अगिता को मारकर फंदे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाल किशुन की तहरीर पर पति सतीश, ननद माता रानी तथा देवर सत्यवान के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें