फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पंखे के कुंडे से लटकता मिला शव

Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम धौरहरी में 25 वर्षीय नववविवाहिता का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला है। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मृतका के पिता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम लक्ष्मनपुर थाना तुलसीपुर निवासिनी मंतशा की शादी 12 मई 2022 को ग्राम धौरहरी थाना महराजगंज तराई निवासी गुलाम रसूल से हुई थी। बृहस्पतिवार की रात मंतशा अपने कमरे में चली गई थी। पति गुलाम रसूल व ससुर गुलाम वारिस खेत में धान की नर्सरी डालने गए थे। ये दोनों रात में घर लौटे तो देखा कि मंतशा का शव कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। मृतका के ससुर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका के पिता शमीउल्ला ने महराजगंज तराई थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मंतशा की शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। मोटरसाइकिल न मिलने पर हमेशा उसे मारते-पीटते थे। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात पति व ससुर ने मिलकर मंतशा की हत्या कर दी और शव को पंखे के कुंडे से लटका दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पति गुलाम रसूल व ससुर गुलाम वारिस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें