बलरामपुर के पिपरहवा विशुनपुर में लगाए गए शिविर में आवेदन करते किसान।
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग द्वारा संतृप्ती अभियान चलाया जा रहा हैै। अभियान के तीसरे चरण में न्याय पंचायत वार शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तुलसीपुर ब्लॉक के नौ न्याय पंचायतों में शिविर लगाया गया। शिविर में 37 किसानों ने आवेदन किया।
एडीओ एजी रविंद्र कुमार ने बताया कि पिपरहवा विशुनपुर में लगाए गए शिविर में शुक्रवार को सात किसानों ने आवेदन किया है। इसी तरह खैरा में तीन, शिवचरनडीह में चार, हड़पुर जनकपुर में पांच, पूरनपुर में दो, बालापुर में तीन, सिंगाही में चार, मोहनापुर में पांच व लालबोझी में चार किसानों ने आवेदन किया। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों को कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन फीड कर दिया। शिविर में सहायक तकनीकी कृषि राजेश कुमार वर्मा, हेमंत गंगवार, संतोष तिवारी व प्रदीप कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।