फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धोबहा नाले पर बना नवनिर्मित एप्रोच टूटा, 50 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित

Fri, 28 Jul 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया(बलरामपुर)। मथुरा बाजार-चौधरीडीह मार्ग पर दरगाह गांव के पास धोबहा नाला पुल का नवनिर्मित एप्रोच (पुल को सड़क से जोड़ने वला) टूट गया है। इसके टूटने से करीब 30 गांव के 50 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर निर्माण कार्य की जांच और एप्रोच की मरम्मत करवाए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

मथुरा बाजार-चौधरीडीह मार्ग पर दरगाह गांव के पास धोबहा नाला पुल के जरिए दरगाह, प्रानपुर, बहादुरगंज, कुकुरभुकवा, साईंपुरवा, मूर्तिहवा, घनघटा, रतनपुर, कपौवा, अमहवा व बनघुसरी सहित करीब 30 गांव के 50 हजार लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्रवासी मो. कुतुबुद्दीन, अली यार खां, गुलाम मोहम्मद, उस्मान खान, शमीम, बरसाती, बाबादीन, सलीम, सादिक अली, सबरुद्दीन, गयाजुद्दीन, रक्षाराम व शोएब खान आदि ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब तीन माह पहले पुल के एप्रोच का निर्माण कराया गया था। एप्रोच के निर्माण में मानक व गुणवत्ता की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। मानक के अनुरूप कार्य न होने के कारण तीन महीने में ही एप्रोच टूटने लगा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल के दोनों तरफ एप्रोच में गड्ढे हो गए हैं। जान जोखिम में डालकर लोग पुल पर आवागमन करते हैं। एप्रोच टूटने से जहां बड़े वाहनों का आवागमन ठप है, वहीं छोटे वाहन भी एक-एक कर ही छोड़े जाते हैं। बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच तथा एप्रोच की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें