बलरामपुर के बजाज चीनी मिल में इंडेंट की पूजा करते मिल के अफसर व कर्मी।
- फोटो : BALRAMPUR
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। पेराई सत्र 2020-21 शुरू कराने के लिए बजाज चीनी मिल इटई मैदा की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। मिल प्रबंधन ने सोमवार को इंडेंट पूजा कराकर सोमवार को गन्ने की सप्लाई के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
बजाज चीनी मिल इटईमैदा उतरौला के महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए पेराई सत्र 2020-21 का इंडेंट पूजा करके शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि 30 नवंबर से बजाज चीनी मिल इटईमैदा का नया पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। 28 नवंबर से क्रय केंद्रों पर और 30 नवंबर से मिल गेट पर गन्ने की खरीदारी शुरू की जाएगी। चीनी मिल का प्रथम इंडेंट भी जारी किया गया। किसानों को मोबाइल के मैसेज से पर्चियां भेजी जा रही हैं।
सभी किसानों से महाप्रबंधक ने अपील किया है कि अपने मोबाइल में मैसेज चेक करते रहें। मैसेज के अनुसार स्वच्छ ताजा व जड़ पत्ती अगोला रहित गन्ना तैयार कर चीनी मिल को सप्लाई करें। कार्यक्रम के अवसर पर इंजीनियरिंग हेड रोहित गुप्ता, प्रोडक्शन बीके सिंह, एचआर हेड वेद प्रकाश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी केके सिंह, गन्ना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आरएस मिश्र, राकेश सिंह, विजय पांडेय, बृजेश प्रताप सिंह, रामायण पांडेय, दिनेश मिश्र, आईडी चौधरी व दद्दन चौधरी आदि मौजूद रहे।