फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मास्क न सामाजिक दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही से कोरोना महामारी कहीं जान पर भारी न पड़ जाए। बिना मास्क के धड़ल्ले से लोग घूम रहे है। बैंकों व सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। एटीएम में भी लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव व त्योहार की धुन में लोगों ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार को भुला दिया है। लोग बेखौफ होकर बिना मास्क के चौराहों व सार्वजनिक स्थलों और सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में धड़ल्ले से घूम रहे है। प्रशासन की लापरवाही के चलते कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है।
अमर उजाला टीम ने बुधवार को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर पड़ताल की तो लोगों की लापरवाही और खामियां उजागर हुई हैं। लोग बिना मास्क के एटीएम से पैसे निकालने नजर आए। एटीएम के अंदर व बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर अधिकतर लोग बिना मास्क के धड़ल्ले से घूम रहे है।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग की भी अनदेखी की जा रही है। यहीं हाल क्षेत्र की बैंक शाखाओं में नजर आया, जहां लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों और तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को बिना मास्क के सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सामाजिक दूरी की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें