फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साफ-सफाई कर एनसीसी कैडेटों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Sat, 23 Sep 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय में साफ सफाई करते एनसीसी कैडेट।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी इकाई की तरफ से शनिवार को महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्टेच्यू हॉल के पास साफ-सफाई कर एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

51वीं यूपी बटालियन के निर्देशन व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान के तहत ऐतिहासिक स्थल की साफ-सफाई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेटों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि गंदगी से कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं, जो मानव के विकास में बाधा डालती है। स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छता को अपना कर ही हम बीमारियों को खत्म कर सकते हैं। हमें अपने घर के अलावा आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा कर अन्य विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार, आनंद पाण्डेय, रमेश मिश्र, अखिलेश यादव, विनय पाण्डेय, ओम प्रकाश, रूबी वर्मा व निशि गुप्ता ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें