फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कालू बनकट की कार्यवाहक प्रधान बनीं नाजमा खातून

विज्ञापन
विज्ञापन
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। विकास खंड श्रीदत्तगंज की ग्राम पंचायत कालू बनकट में शुक्रवार को पंचायत भवन परिसर में खुली बैठक में आपसी सहमति से कार्यवाहक प्रधान नाजमा खातून को चुना गया। एडीओ पंचायत प्रवीण गुप्ता की देखरेख में प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें पंचायत के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंचायत के प्रधान जाबिर अली को दैवीय आपदा की राशि हड़पने के मामले में पुलिस ने 29 नवबंर 2024 में गिरफ्तार किया था। जिलाधिकारी ने 17 फरवरी 2025 को उन्हें बर्खास्त कर दिया था। दैवीय आपदा में एक पीड़ित को मिली आर्थिक मदद को हड़पने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। बर्खास्तगी के बाद प्रधान का पद रिक्त था। अब सदस्यों की सहमति से कार्यवाहक प्रधान का चयन हुआ है। ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह यादव ने इससे पंचायत के विकास कार्य तेजी से हो सकेगा। इस अवसर पर पंचायत सदस्य मकबूल, कृपाल, नूर मोहम्मद, तशरीफुन्निशा, रजिया, खतीजा बानो, जमील, मुर्तुजा, काशीराम और कलीमुन्निशा मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें