बलरामपुर। सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज रमना पार्क में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके तहत विभिन्न वर्ग की फर्राटा दौड़ में विद्यार्थियों ने खूब दमखम दिखाया। दौड़ प्रतियोगिता में तुलसीपुर के बाल वर्ग में नव्या तिवारी, लवकुश, रीतिका मिश्रा व सौम्य सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व छात्र अविनाश त्रिपाठी, सभासद नंद लाल तिवारी व अभिषेक ने किया। प्रतियोगिता के बलरामपुर तरुण वर्ग में रोहन वर्मा व योगेश प्रताप सिंह तथा किशोर वर्ग में सृजन पाण्डे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि तुलसीपुर के छात्रों ने शिशु वर्ग में अंश सोनी, लकी सोनी व सुरेश यादव ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बलरामपुर से वंश गुप्ता, आदिति, आयुष प्रजापति, खुशी मिश्रा, देवेश प्रताप सिंह, दिव्यांशी सिंह व अंशु सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।