फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, सुलह से निपटेंगे मुकदमे

विज्ञापन
बलरामपुर के दीवानी न्यायालय में जिला जज का स्वागत करते एलडीएम व अन्य ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सुलह से मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने मंगलवार को वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये प्रचार वाहन राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। न्याय चला निर्धन के द्वार के उद्देश्य को अपनाकर प्रचार वाहन से गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने व विधिक जानकारी के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। लोक अदालत सुलह-समझौते का सशक्त माध्यम है। इसमें आमजनमानस अपने वादों को निस्तारित कराएं। छोटे फौजदारी मामलों में अपने जुर्म स्वीकार कर वाद समाप्त करा सकते हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अतुल कुमार नायक ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में समस्त न्यायिक अधिकारी व संबंधित विभाग से एक साथ आगे आने का आह्वान किया।
प्रचार वाहन से आम जनमानस के मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करके उनके निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोक अदालत में एनआई एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामले, राजस्व, सिविल वाद व प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना है। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार सुमित प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मवीर सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनूप पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय राहुल आनंद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभात दुबे, नीरू आनंद, रेनु गौतम, मेघाली सिंह, प्रज्ञा पांडेय व एलडीएम अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें