फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ई-केवाईसी न कराने वाले कार्डधारकों का कटेगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अक्तूबर माह में ई-केवाईसी न कराने वाले राशन कार्डधारक व उनके सदस्यों का नाम काट दिया जाएगा। इसके साथ ही विभागीय पोर्टल से भी नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग राशन कार्डधारकों के सदस्यों का सत्यापन कराने के लिए ई केवाईसी करा रहा है। जिले में ई केवाईसी कराने के लिए सदस्य रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पूर्ति विभाग ने राशन कार्डधारकों को ई केवाईसी कराने का अंतिम मौका दिया है। अक्तूबर माह में ई केवाईसी न कराने वालों का नाम कार्ड से हटा दिया जाएगा। इसके बाद उस यूनिट का राशन परिवार को नहीं मिल पाएगा।
जिले में 876 कोटे की दुकान हैं। इन दुकानों में 3,55,302 अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्डधारक हैं। इन कार्डों में 16,52,474 सदस्यों के नाम दर्ज हैं। सभी सदस्यों का आधार कार्ड सत्यापन के साथ ही ई-केवाईसी होना है। करीब तीन माह बीत गया, लेकिन अभी तक 9,00,483 सदस्यों की ही ई केवाईसी हो पाई है। जो लक्ष्य का 54.49 प्रतिशत है। अब पांच अक्तूबर से इस माह राशन वितरण शुरू होगा। ऐसे में अब ई केवाईसी काम प्रभावित रहेगा। जब तक 75 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण नहीं हो जाएगा, तब तक ई केवाईसी काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि जिन यूनिटों की ईकेवाईसी नहीं कराई जाएगी, उन्हें यह मान लिया जाएगा कि वह लोग राशन लेने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उन सदस्यों का नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा। उन सदस्यों के नाम विभागीय वेबसाइट से भी हटा दिए जाएंगे।
-
पांच से 25 अक्तूबर तक वितरित होगा खाद्यान्न
कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण पांच से 25 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि कार्डधारक कोटे की दुकान से ई-पाॅस मशीन से बायोमेट्रिक कराकर राशन का उठान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें